Bihar- रौशन आनंद के भाई की नेपाल में मौत के बाद फैजल खान ने किया इमोशनल पोस्ट…

Spread the love

टना के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस दुखद घटना के बीच फैजल खान उर्फ खान सर ने एक भावुक वीडियो जारी किया है। उस वीडियो में उन्होंने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया है।

 

सोशल मीडिया पर अफवाहें और खान सर की प्रतिक्रिया
प्रिंस यादव की मौत की खबर कल सुबह में सामने आई थी। इसके बाद सोशल मीडिया के कुछ हिस्सों में तरह-तरह की चर्चाएं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। अब लगभग 24 घंटों के बाद फैजल खान का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिसमें वह खुद अपने आप को बहुत दुखी होते हुए दिख रहे हैं। फैजल खान ने उस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि किसी भी इंसान के लिए इससे कठिन दौर और क्या आ सकता है? भगवान उनको इस कठिन दौर से निकलने के लिए उनको सहनशक्ति दे।

 

हम हर संभव उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं
फैजल खान अपने वीडियो पोस्ट में कहते हुए दिख रहे हैं कि, “इतनी भयानक स्थिति इतनी कठोर स्थिति से वह कैसे निकल पाएंगे? इस घटना के बाद पता नहीं कैसे परिवार इस मुश्किल को सहन करेगा? इस कठिन दौर में हमारी संवेदना परिवार के साथ है। जब कोई ऐसी खबर सुनता है तो दिल बैठ जाता है। किसी के परिवार के साथ ऐसा न हो। फैजल खान ने आगे कहा कि दुश्मन के परिवार के साथ भी ऐसा न हो।हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि परिवार  अभी किसी भी तरह की बात करने की स्थिति में नहीं होगी, हम इस चीज को समझ सकते हैं। किसी के साथ ऐसा न हो, लेकिन हमसे जो प्रयास होगा वेलोग हमको जो कहेंगे, हम हर संभव उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

और पढ़े  Bihar: खान इंस्टीट्यूट हमला मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली राहत, जमानत मंजूर

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- फैजल खान के अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने मांगी केस डायरी, रौशन आनंद ने CBI जांच की मांग

    Spread the love

    Spread the loveचर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के दोनों अंगरक्षकों को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। आज कोर्ट ने पटना पुलिस को इस केस का…


    Spread the love

    Bihar: खान इंस्टीट्यूट हमला मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली राहत, जमानत मंजूर

    Spread the love

    Spread the loveपटना सिविल कोर्ट से ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रौशन आनंद के लिए राहत की बड़ी खबर है। खान इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार होकर…


    Spread the love