Bihar- फैजल खान के अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने मांगी केस डायरी, रौशन आनंद ने CBI जांच की मांग

र्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के दोनों अंगरक्षकों को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। आज कोर्ट ने पटना पुलिस को इस केस का पूरा अपडेट देने के लिए कहा और केस डायरी की मांग की है। अब 20 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। उसी दिन फैजल खान की अग्रिम जमानत पर भी सुनवाई होगी। फिलहाल कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। इधर, शिक्षक रौशन आनंद के सहयोगी अभिषेक की जमानत याचिका की अपील आज की जाएगी।

 

रौशन आनंद मामले में फैजल खान ने क्या-क्या कहा?
इधर, एक दिन पहले फैजल खान ने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर भावुक पोस्ट किया था। इसके बाद रौशन आनंद के आरोपों का भी जवाब दिया। कहा कि किसी तीसरे ने साजिश रचकर यह सब करवाया है। हमदोनों की बीच की लड़ाई का कोई तीसरा फायदा उठाना चाहिए है। वहीं प्रिंस की मौत पर खान सर ने कहा कि इतनी भयानक स्थिति इतनी कठोर स्थिति से वह कैसे निकल पाएंगे? इस घटना के बाद पता नहीं कैसे परिवार इस मुश्किल को सहन करेगा? इस कठिन दौर में हमारी संवेदना परिवार के साथ है। जब कोई ऐसी खबर सुनता है तो दिल बैठ जाता है। किसी के परिवार के साथ ऐसा न हो। फैजल खान ने आगे कहा कि दुश्मन के परिवार के साथ भी ऐसा न हो।हमारी पूरी संवेदना परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि परिवार  अभी किसी भी तरह की बात करने की स्थिति में नहीं होगी, हम इस चीज को समझ सकते हैं। किसी के साथ ऐसा न हो, लेकिन हमसे जो प्रयास होगा वेलोग हमको जो कहेंगे, हम हर संभव उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

और पढ़े  बिहार में बाढ़- 8 जिलों को सरकार का हाई अलर्ट, कहां डूब रहे घर, कट रही जमीन, छा गया अंधेरा?

 

रौशन आनंद ने सीबीआई जांच कराने की मांग की 
एक दिन पहले यानी सोमवार को जेल से बाहर निकले रौशन आनंद ने कहा ने फैजल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की भूमिका है। मेरे परिवार ने अपने “जिगर का टुकड़ा” खोया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने, हाई लेवल कमेटी गठित कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने तथा बिहार सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि फैजल खान एक अपराधी है और उसी ने गोली चलवाई और पूरे मामले की साजिश रची। उन्होंने कहा कि वह फैजल खान की “रत्ती-रत्ती” सच्चाई सामने लाएंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि किस नेता के संरक्षण में उसे बचाया जा रहा है। रौशन आनंद ने दावा किया कि जेल के भीतर उनकी हत्या की साजिश भी रची गई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मैनेज करने और धमकाने की कोशिश की गई थी तथा चेतावनी दी गई थी कि यदि मैंने समझौता नहीं किया तो परिणाम भुगतना होगा, इसके बाद ही मेरे भाई कीहत्या हो गई। रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान पढ़ाता नहीं, बल्कि सिर्फ साजिश करता है।

  • Related Posts

    बिहार में टला रेल हादसा, महानंदा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे,मची अफरा-तफरी

    बिहार के भोजपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। आरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15484)…

    बिहार: शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, 2 शिक्षक निलंबित; छात्राओं को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप

    बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल में दो सरकारी शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर परेशान करने…