Bihar- बिहार के कुछ जिलों में हीट वेव और कई में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल..

Spread the love

टना, बक्सर, समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान हैं। मानसून की एंट्री तो बिहार में हो चुका है लेकिन अब तक लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत नहीं मिली है। पटना समेत कई जिलों में बारिश नहीं होने से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इससे बारिश के आसार बनेंगे। आज से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज बिहार के कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में हीट वेव का अलर्ट किया है। वही वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण पूर्वी चंपारण गोपालगंज सारण और सिवान में येलो अलर्ट जारी किया गया।

 

पिछले 24 घंटे में कहां-कैसा रहा मौसम?
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा, जबकि रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, वैशाली और किशनगंज जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शेखपुरा, बक्सर और कैमूर जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कैमूर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 34.6 से 42.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो किशनगंज में सबसे कम 24.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 27.5 से 31.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

और पढ़े  Bihar- पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए...

 

कहां-कितनी बारिश हुई?
इस दौरान औरंगाबाद जिले में 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। राज्य में सर्वाधिक वर्षा सरायगढ़ तैबपुर में 12.2 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा शेरघाटी में 10.0 मिमी, कुटुम्बा में 9.6 मिमी, गोह में 7.4 मिमी, मदनपुर में 5.2 मिमी और हाजीपुर में 4.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। पटना समेत कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पश्चिम बिहार…


    Spread the love

    Bihar: कैबिनेट में CM सम्राट ने 17 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, 16 मेडिकल कॉलेज और 19 विशेष कोर्ट पर बड़ा अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में उद्योग, खेल, स्वास्थ्य, न्याय, समाज कल्याण,…


    Spread the love