देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

Spread the love

त्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान सेलाकुई (सगंध पौधा केंद्र) में गुरुवार से दालचीनी की खेती पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए महक क्रांति नीति लागू की है। बीते दो दशक में अनुसंधान व एरोमा के कृषिकरण से कारोबार 100 करोड़ तक पहुंच गया है। 2003 में उत्तराखंड का कुल टर्नओवर दो करोड़ था। वर्तमान में 23 हजार हेक्टेयर भूमि पर 91 हजार किसान सगंध खेती कर रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में सात एरोमा वैली विकसित की जा रही हैं। चंपावत व नैनीताल जिले में 5200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिनेमन वैली विकसित होने से किसानों, उद्यमियों व उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

 

पहली बार 11 व 12 जून को दालचीनी की खेती के लिए अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। नेशनल सिनेमन रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर श्रीलंका, रिसर्च सेंटर फॉर एस्टेट क्रॉप्स इंडोनेशिया के विशेषज्ञ नर्सरी, कृषिकरण की जानकारी देंगे। इसके अलावा भारतीय मसाला बोर्ड, भारतीय मसाला अनुसंधान संस्थान केरल, केंद्रीय द्वीप कृषि अनुसंधान संस्थान अंडमान निकोबार, केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान लखनऊ, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के विशेषज्ञ छह अलग-अलग सत्रों में दालचीनी की उपयोगिता व खेती के बारे में जानकारी देंगे। इस मौके पर परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून- यूटीयू पेपर लीक मामला: सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, दर्ज होगा मुकदमा, अगस्त में दोबारा होगी परीक्षा

Spread the love
  • Related Posts

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love

    रुद्रपुर- 16 साल की किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस कर रही छानबीन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात जब परिजन…


    Spread the love