पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता में धरना मंच से कथित तौर पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी के खिलाफ नेताजी नगर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रकरण की जांच जारी है।
जानें क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले एक राजनीतिक रैली के दौरान कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नेताजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायतकर्ता तुषार कांति दास ने आरोप लगाया कि ये बयान भड़काऊ थे और इनसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया था। शिकायत में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी की इन टिप्पणियों से अलग-अलग समुदायों के बीच डर असुरक्षा और तनाव पैदा हो सकता था, साथ ही सार्वजनिक सद्भाव और लोकतांत्रिक माहौल पर भी बुरा असर पड़ सकता था।
मई में ममता के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
2026 विधानसभा चुनावों में टीएमसी की हार के बाद ममता बनर्जी के खिलाफ यह दूसरी शिकायत है। इससे पहले वकील रिंकी चट्टोपाध्याय सिंह की शिकायत पर सिलीगुड़ी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में ममता बनर्जी के खिलाफ मई में एक एफआईआर दर्ज की थी। वकील ने आरोप लगाया गया था कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने सनातन धर्म को न सिर्फ गंदा धर्म कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया, बल्कि यह भी कहा कि एक खास समुदाय दूसरों को पांच मिनट में खत्म कर सकता है।






