कुर्ता-टोपी छोड़ ‘जींस-टीशर्ट’ में दिखे अखिलेश, एयरपोर्ट पर नया लुक..

माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह राजनीति नहीं बल्कि उनका बिल्कुल नया और अलग अंदाज है। आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा, काली सदरी और लाल टोपी में नजर आने वाले अखिलेश यादव हाल ही में एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

 दिल्ली एयरपोर्ट का है वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का है, जब अखिलेश यादव अपनी विदेश यात्रा से लौट रहे थे। वीडियो में सपा प्रमुख ब्लैक जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ उनके लंबे बाल भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उनके इस बदले हुए अंदाज को देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद लोग हैरान रह गए और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

 

सीआईएसएफ जवानों से हाथ मिलाया 

वायरल वीडियो में अखिलेश यादव की मुलाकात सीआईएसएफ जवानों से भी होती दिखाई दे रही है। जवानों से मुस्कुराकर हाथ मिलाते हुए उनका सहज और आत्मीय व्यवहार भी लोगों को पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस नए अवतार को लेकर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ लोग उनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पुराने लंबे बालों वाले लुक से कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’, ‘बिग बॉस’ और ‘नया स्वैग’ जैसे कमेंट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में भी अखिलेश यादव का यह नया अंदाज चर्चा का विषय बन गया है।

और पढ़े  दिल्ली- ब्रिक्स सम्मेलन ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटते ही बदली बाजार की तस्वीर
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…