होटल में प्रेमी के जीजा को देख प्रेमिका ने छिपने के लिए चुनी ऐसी जगह, कोई सोच भी नहीं सकता

Spread the love

गरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुबारकपुर मोड़ (मुरारी चक्की) के पास स्थित कुर्रा मोड़ पर एक होटल में  महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके ही जीजा ने रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में सड़क पर जमकर विवाद हुआ। जमकर मारपीट हुई।

सरसा निवासी पीड़ित जीजा हरवीर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर में अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में होटल के पास उसे कुछ लोगों के साथ अपना साला दिखाई दिया। शक होने पर जब हरवीर सिंह होटल के अंदर गया, तो उसने अपने साले को एक महिला के साथ पकड़ा।

हरवीर सिंह का आरोप है, उसका साला इस होटल में महिला के साथ पकड़ा गया है। जिससे उसके बीवी और बच्चे भी काफी परेशान हैं। जब हरवीर ने अपने साले को समझाने का प्रयास किया, तो वह गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया और देखते ही देखते मारपीट हो गई।घटना की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

 

पुलिस को देख भागे आरोपी, छत पर टंकी के पास जा छिपी महिला
पीड़ित जीजा द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद साला और उसके साथी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और होटल का निरीक्षण किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए महिला होटल की चौथी मंजिल पर रखीं पानी की टंकी के बगल में जा छिपी थी।जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के इन 25 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, इन शहरों के लिए जारी हुआ ऑरेंज और रेड अलर्ट

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बनने के बाद महंत संदीप दास महाराज की पहली गुरु पूर्णिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु-शिष्य परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी अयोध्या आज पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगी। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष रूप…


    Spread the love

    गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अयोध्या की पवित्र संत परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर एवं श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत…


    Spread the love