प्रधानमंत्री Modi Jhalmuri- ‘ये वाला खिलाओ…’, बंगाल के CM शुभेंदु ने PM मोदी को खिलाई झालमुड़ी

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी के नाम बुधवार को एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। केंद्र सरकार के प्रमुख के रूप में उन्होंने 12 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। वह लगातार 4399 दिनों तक चुने हुए सरकार के मुखिया रहने वाले भारत के पहले नेता बन गए। इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के भारत मंडपम में एनडीए की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत हुआ।

 

बैठक के दौरान एक बहुत ही अनौपचारिक और दोस्ताना पल उस समय देखने को मिला जब प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साथी नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल की मशहूर झालमुड़ी का आनंद लिया। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी को झालमुड़ी परोसी। वहीं, पीएम मोदी ने खुद अपने हाथों से सहयोगियों को झालमुड़ी बांटी। पीएम मोदी ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नेताओं के साथ झालमुड़ी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

बैठक में कौन-कौन हुए शामिल?
भारत मंडपम में हुई इस बैठक में बीजेपी और एनडीए गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। इनके अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी दिल्ली पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत समेत कई राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी इस बैठक में पहुंचे।

और पढ़े  CJP- वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की सोनम से बात

 

कैसे बना यह कीर्तिमान?
प्रधानमंत्री मोदी ने चुने हुए सरकार प्रमुख के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि 1947 से 1952 के बीच वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इस वजह से पीएम मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले चुने हुए सरकार प्रमुख बन गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    लोकसभा में पेपर लीक पर चर्चा जारी, सरकार से विपक्ष ने पूछे तीखे सवाल,लोकसभा में अखिलेश यादव का सरकार पर तंज

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। लोकसभा में परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा के लिए आठ घंटे…


    Spread the love

    बाढ़ का कहर: PM मोदी ने सांसदों के साथ की समीक्षा बैठक, विधायकों ने किया 1 महीने का वेतन देने का एलान

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने असम के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त बाढ़ की स्थिति पर राज्य के सांसदों के साथ बैठक की। इसके साथ…


    Spread the love