यूपी- आगरा में मौसम का रौद्र रूप, 65 KM/घंटा की स्पीड वाली हवाओं ने उड़ाए होश..

Spread the love

दिन में भीषण गर्मी के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी तबाही मचाई। दर्जनों दर्जनों पेड़-होर्डिंग और खंभे गिरने से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। शहर के कई इलाके भी अंधेरे में डूब गए। सेंट जोंस चौराहे से निकल रही कार पर भारी-भरकम होर्डिंग गिर गया। संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बल्केश्वर के निदेशक की कार में उस समय पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि पांचों लोग बाल-बाल बच गए। वहीं फतेहाबाद रोड शेड गिर गए, जिसमें ऑटो और बाइक सवार उलझ कर गिर गए।

संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय के निदेशक रविकांत चावला ने बताया कि सेंट जोंस चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर उन्होंने भंडारा किया था। वह पहले ही घर से आ गए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी, बेटी और भांजे को लेकर ड्राइवर चौराहे पर पहुंचा, तभी आंधी से भारी भरकम होर्डिंग उनकी कार पर गिर गया।

 

हादसा देख लोग दौड़े और पांचों को कार से बाहर निकाला। ईश्वर कृपा से होर्डिंग का एक हिस्सा तारों में उलझ गया था, जिससे वह तेजी से कार पर नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने नगर निगम से ऐसे कमजोर और गिरासू होर्डिंग हटवाने की मांग की है। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर होर्डिंग हटवाया।

वहीं रायभा-अछनेरा रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की दीवार भरभराकर गिर गई। यहां धर्म सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। पांच दिन से काम बंद था।

और पढ़े  अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

 

30 सबस्टेशनों से जुड़े गांवों की बिजली ठप
आंधी के कारण शहर में शास्त्रीपुरम, ग्वालियर रोड और महताब बाग के पास बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। तीनों क्षेत्रों में शटडाउन लेकर टोरंट पावर की टीमें देर रात तक मरम्मत में जुटी रहीं। देहात में 30 सबस्टेशनों से जुड़े सैकड़ों गांवों की आपूर्ति आंधी आते ही ठप हो गई। देर रात तक मरम्मत जारी रही।

 

लादूखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से पोषित 25 गांवों में बिजली ठप हो गई। सीकरी के गांव दाउदपुर के माजरा उत्तू में आंधी से दो विद्युत पोल टूट कर गिर गए। बाह क्षेत्र के जैतपुर, भदरौली, जरार, अभयपुरा, बासौनी, पाठकपुरा, नौगवां आदि क्षेत्रों में आंधी के कारण बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने दक्षिणांचल के अधिकारियों से नए पोल लगवाने की मांग की है।

 

तीन दिन राहत देगा मौसम
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से दिन में परेशान रहे लोगों को मंगलवार रात आई आंधी-बारिश ने राहत दी। करीब 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी और फिर बारिश ने गर्मी से राहत दी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। ताजमहल देखने पहुंचे पांच सैलानी भीषण गर्मी की वजह से उलटी-दस्त व डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से तीन दिनों तक आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस व गर्मी से राहत मिलेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    मथुरा में आंधी ने मचाई भारी तबाही, उड़ गए भंडारों के टेंट, पेड़-खंभे टूटकर गिरे, घंटों गुल रही बिजली

    Spread the love

    Spread the love   मथुरा में मंगलवार शाम आई आंधी ने तबाही मचाई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़, विद्युत खंभों के साथ-साथ ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग में लगाए गए भंडारों व…


    Spread the love

    Elections: पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज होगी जारी, नौ अंकों का नया वोटर नंबर लागू

    Spread the love

    Spread the loveत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बहुप्रतीक्षित अंतिम मतदाता सूची बुधवार को जारी होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। दावे-आपत्तियों…


    Spread the love