Meeting: इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू, खरगे-राहुल, सोनिया-ममता, अखिलेश-तेजस्वी समेत कई नेता मौजूद

Spread the love

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित होगी। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति पर मंथन होगा। वहीं, विधानसभा चुनावों में पार्टियों के बीच मतभेद का असर इस पर दिखने लगा है। डीएमके और आप ने जहां बैठक से दूरी बना ली है। वहीं कुछ अन्य दलों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस बैठक से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें..

 

 

इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू

भारत में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक की बैठक शुरू। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई नेता बैठक में मौजूद हैं।

 

 

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे राहुल गांधी और खरगे

लोकसभा सांसद राहुल गांधी इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे। उनके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे।

 

 

भाजपा इस बैठक से डरी हुई है- केसी वेणुगोपाल

इंडिया ब्लॉक की बैठक पर कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘आप (मीडिया) समझते हैं कि भाजपा इस बैठक से कितनी डरी हुई है।’ दिल्ली के कई चौराहों पर राहुल गांधी की आलोचना करने वाले पोस्टरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे कोई पोस्टर नजर नहीं आ रहे हैं’।

 

 

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे उमर अब्दुल्ला और तेजस्वी यादव

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे। वहीं, बिहार विधानसभा के विपक्ष के सांसद तेजस्वी यादव इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे।

और पढ़े  विमान टर्बुलेंस: पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया, 300 फीट नीचे आ गई थी फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट

 

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंची ममता बनर्जी

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और सांसद अभिषेक बनर्जी इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे।

 

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंची सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इंडिया ब्लॉक की बैठक में भाग लेने के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचीं।

 

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू, दोनों सदनों में भारी हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र के आखिरी दो दिन शेष हैं। मानसून सत्र का 18वां दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही को दोपहर…


    Spread the love

    कल कुछ नहीं होगा: खरगे ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर शाह से मांगा जवाब, कहा- संसद में जारी रहेगा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्ष संसद…


    Spread the love