एयर इंडिया के 3 विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड इक्विपमेंट से टकराकर क्षतिग्रस्त, आंधी-बारिश बनी मुसीबत

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के टर्मिनल-2 पर खराब मौसम के कारण शनिवार को एक अप्रत्याशित घटना सामने आई. एयर इंडिया के तीन नैरोबॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए. एयरपोर्ट अथॉरिटी (AAI) के अनुसार, तेज आंधी और बारिश के चलते ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट अपनी जगह से खिसक गए और टर्मिनल-2 पर पार्क किए गए विमानों से टकरा गए.

टक्कर के बाद तीनों विमान परिचालन से बाहर

एयरपोर्ट प्रबंधन ने रविवार को बताया कि हादसे के शिकार हुए तीनों विमान एयर इंडिया के थे. शनिवार को हुई टक्कर के बाद उन्हें तत्काल परिचालन से बाहर कर दिया गया. घटना उस समय हुई, जब अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. इसके कारण एयर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के ग्राउंड सपोर्ट उपकरण नियंत्रण से बाहर होकर विमानों से जा टकराए.

ATC की तरफ से नहीं दी थी मौसम बदलने की चेतावनी

पीटीआई के अनुसार, मौसम में अचानक आए बदलाव को लेकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की ओर से एयरपोर्ट प्रबंधन या एयरलाइंस को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई थी. एयर इंडिया ने इस घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

दूसरी एयरलाइंस के विमान भी मौसम की चपेट में आए: रिपोर्ट

वहीं, एयरलाइन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि खराब मौसम का असर केवल एयर इंडिया के विमानों तक सीमित नहीं था, बल्कि अन्य एयरलाइंस के कुछ विमान भी प्रतिकूल मौसम की चपेट में आए. क्षतिग्रस्त हुए तीन विमानों में से दो को जल्द ही मरम्मत के बाद दोबारा परिचालन में शामिल किया जा सकेगा. तीसरे विमान को अपेक्षाकृत अधिक नुकसान पहुंचा है और उसे सेवा में लौटने में कुछ अधिक समय लग सकता है.

और पढ़े  CJP प्रदर्शन पर SC: नहीं बदलेगी पुलिस ज्यादती की जांच कर रही कमेटी, जानें कोर्ट ने क्या कहा?
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…