UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

Spread the love

प्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। सूत्रों की माने तो भानु पर विभिन्न जनपद में एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये व 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

 

सूत्रों के अनुसार प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में कार्रवाई की। महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह के सीने में गोली लगी। देर रात करीब 12 बजे के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद पुलिस और एसटीएफ के अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे रहे। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। दर्शन नगर चौकी इंचार्ज बृजभूषण ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में भानु को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Spread the love
और पढ़े  20 लाख लाख बुनकर परिवारों को बड़ी राहत देने की तैयारी में UP सरकार,इसमें मिलेगी चार गुना की छूट
  • Related Posts

    काशी विश्वनाथ धाम में प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक, 6-7 घंटे तक लंबी हो सकती है दर्शन की लाइन

    Spread the love

    Spread the loveसावन में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन के लिए कतार में औसतन 6 से 7 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है।…


    Spread the love

    कांवड़ का ऐसा जुनून: दांतों से कार खींच रहा नरेंद्र, हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा

    Spread the love

    Spread the love अलीगढ़ के छज्जूपुर गांव के नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा के कारण इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे हरिद्वार से 11…


    Spread the love