हनीमून पर पत्नी के साथ पूरे खानदान को नैनीताल ले गया पति, तलाक की कगार पर रिश्ता।

शादी के महज एक साल के भीतर ही दंपति का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। हनीमून पर अपनी पत्नी के साथ पूरे परिवार को ले जाने के पति के फैसले से शुरू हुआ यह विवाद अब पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच चुका है। तीन दौर की काउंसलिंग के बाद भी दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी और अब इस जोड़े ने हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग होने का मन बना लिया है।

जानकारी के अनुसार, मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती हनीमून के लिए नैनीताल गया था लेकिन युवक अपनी पत्नी के साथ एकांत बिताने के बजाय अपने पूरे परिवार को भी साथ लेकर चला गया। हनीमून पर पूरे कुनबे की मौजूदगी पत्नी को नागवार गुजरी। वहां से वापस आने के बाद से ही दोनों के बीच इस बात पर विवाद रहने लगा और धीरे-धीरे इस नए रिश्ते में कड़वाहट आ गई।

दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलरों द्वारा इस बिखरे हुए रिश्ते को समेटने की हरसंभव कोशिश की गई। यहां दंपति की तीन बार काउंसलिंग कराई गई। काउंसलरों ने दोनों पक्षों की बात को बारीकी से सुना और गृहस्थी बचाने का प्रयास किया लेकिन पति-पत्नी अपने-अपने फैसलों पर अड़े रहे। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी आदेश कौर का कहना है कि दोनों पक्षों को समझाने का हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है। दोनों के बीच की दूरियों को मिटाने की कोशिशें अभी भी जारी हैं हालांकि दोनों अब अलग होने का मन बना चुके हैं।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…