प्रदेश में 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पूनम को मिर्जापुर व यमुना को कानपुर रेंज की जिम्मेदारी

डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को 6 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया, जिनमें एक आईजी और छह डीआईजी शामिल हैं। देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी) में तैनाती के बाद उनकी जगह सीआईडी में डीआईजी अशोक कुमार चतुर्थ को भेजा गया है। अमित पाठक को राज्य सरकार जल्द एनएसजी के लिए कार्यमुक्त कर सकती है।

 

 

प्रदेश में 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, पूनम को मिर्जापुर व यमुना को कानपुर रेंज की जिम्मेदारी

इसी तरह मिर्जापुर रेंज के डीआईजी राकेश प्रकाश सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद पीटीएस मेरठ की प्रधानाचार्य पूनम को मिर्जापुर भेजा गया है। कानपुर रेंज की जिम्मेदारी पीटीएस मुरादाबाद के डीआईजी यमुना प्रसाद को सौंपी गई है। कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चन्दर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है।

सीआरपीएफ से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी किए बिना वापस भेजे गए रवि शंकर छवि को डीजीपी मुख्यालय में डीआईजी लोक शिकायत बनाया गया है। वह वापस आने के बाद से प्रतीक्षारत चल रहे थे। वहीं भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात डीआईजी सचिंद्र पटेल को आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

 

और पढ़े  UP- आज प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक, पीआरडी जवानों को मिल सकता है कैशलेस इलाज का तोहफा
  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…