अयोध्या।: बड़े मंगलवार पर राजू एवं विकास मोदनवाल (रस कुंज) के नेतृत्व में किशोर सेवा समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

 

 

ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सब्जी मंडी रोड पर किशोर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और हलवे के भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन में सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
भंडारे का सफल आयोजन समिति के प्रमुख राजू के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं विकास मोदनवाल (रस कुंज स्वीट्स) ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों युवा समाजसेवियों के प्रयासों और सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए लस्सी एवं हलवे की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। क्षेत्रवासियों ने उनके सेवा भाव और धार्मिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता की सराहना की।
आयोजन में लक्ष्मण, विकास चाय वाले, मंडी क्षेत्र के व्यापारी रंजीत ठेकेदार, संतोष कुमार सोनकर अंगा मित्रगण एवं अन्य सहयोगी भी पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। सुबह से शुरू हुआ प्रसाद वितरण देर तक चलता रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडी लस्सी की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को राहत मिली। वहीं स्वादिष्ट हलवे का प्रसाद भी भक्तों को वितरित किया गया।
राजू ने बताया कि बड़े मंगलवार का सनातन परंपरा में विशेष महत्व है और इस दिन सेवा एवं दान का कार्य अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इसी भावना के साथ किशोर सेवा समिति द्वारा यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग और बजरंगबली की कृपा से कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ।
वहीं विकास मोदनवाल (रस कुंज) ने कहा कि धर्म और समाज सेवा के कार्यों में सहभागिता करना उनका सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं और समाज में भाईचारे तथा सहयोग की भावना को मजबूत बनाते हैं।
भंडारे के दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि राजू और विकास मोदनवाल द्वारा किया गया यह सेवा कार्य बड़े मंगलवार की आस्था और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना के साथ आयोजन का समापन हुआ।

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…