चारधाम यात्रा समीक्षा बैठक- CM धामी ने की चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। चारधाम यात्रा में मौसम की प्रतिकूलता पर भक्तों की आस्था भारी पड़ रही है। अकेले केदारनाथ धाम पहुंचने वाले भक्तों की संख्या दस लाख को पार कर गई है। चारों धामों को मिलाकर अब तक 26,86,259 भक्तों ने दर्शन कर लिया है।

 

यात्रा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार, चारधाम आने वाले भक्तों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। भक्त पूरे उत्साह के साथ भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। अकेले शनिवार को ही 11 हजार से अधिक महिलाओं के साथ कुल 24,066 भक्तों ने केदारनाथ धाम में भगवान के दर्शन किए। धाम में दर्शन करने वाले भक्तों की कुल संख्या 10,00,497 (शनिवार शाम पांच बजे तक) पहुंच गई है।

 

गत 23 मई को एक ही दिन में दर्शन करने वाले भक्तों की कुल संख्या एक लाख को पार कर गई थी। इसके अगले दिन यानी 24 मई रविवार को भी 98 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए थे। अन्य दिनों में भी यह संख्या लगातार ऊंची बनी हुई है।


Spread the love
और पढ़े  पाताल भुवनेश्वर घूमने आई हरियाणा की नाबालिग किशोरी से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, जानें..
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love