अल्मोड़ा: मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा आज, युवराज करेंगे विदाई पूजन, डोला होगा रवाना

मां नंदा देवी मेला 2026 के तहत बुधवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे चंद वंशज युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह की ओर से प्रतिमाओं का विदाई पूजन किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मंदिर प्रांगण से डोला रवाना होगा।

मंदिर समिति के अनुसार, डोला मां नंदा देवी मंदिर की परिक्रमा करने के बाद निर्धारित मार्ग से बाजार भ्रमण करेगा। शोभायात्रा के बाद शाम करीब 6:30 बजे दुगालखोला नौले में मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ने अल्मोड़ा की जनता और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सहभागिता से शोभायात्रा को भव्य स्वरूप मिलेगा और सभी को मां का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अर्जुन सिंह बिष्ट चीमा ने जीर्ण-शीर्ण भवनों के स्वामियों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन मकानों की स्थिति अत्यधिक जर्जर है, उनके स्वामी शोभायात्रा के दौरान अपनी छतों या मकानों पर श्रद्धालुओं को एकत्र न होने दें। इससे किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना की संभावना को टाला जा सकेगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्था और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।
और पढ़े  जौलीग्रांट: त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में सलाहकार समिति की बैठक, सांसद और अफसर भी हुए शामिल
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…