यमुनोत्री धाम: मध्य प्रदेश के श्रद्धालु की पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ने से मौत, अब तक गई 15 की जान

 

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की देर शाम पैदल मार्ग पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी रामकरण साहू(60) की जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. अखिल राणा ने श्रद्धालु की मौत की पुष्टि  की। बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु की मौत हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

 

और पढ़े  कांग्रेस सम्मेलन में सरकार पर हमला: हरीश रावत ने किया ओपीएस लागू करने का वादा, बागेश्वर को बताया मायका
  • Related Posts

    हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, अंकिता हत्याकांड में न्याय का मुद्दा उठाया

    रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। कनखल स्थित मठ में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग उठाते हुए…

    रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला

    शहर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिनेशपुर निवासी एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके…