पाकिस्तान से अफगानिस्तान लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत

Spread the love

पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पाकिस्तान से आ रहे अफगान शरणार्थियों को लेकर जा रहा एक ट्रक राजमार्ग पर पलट गया। इस हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 35 अन्य घायल हो गए। इसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

 

कहां हुआ यह हादसा? 
प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल मलिक नियाजई ने बताया कि यह दुर्घटना अफगानिस्तान की राजधानी काबुल को नंगरहार प्रांत से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर लगमान प्रांत में हुई।  उन्होंने बताया कि मृतकों में 10 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं और घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए नांगरहार के अस्पतालों में ले जाया गया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने इस घटना पर दुख जताया है। वहीं, पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम
अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं आम बात हैं, जहां सड़कों का रखरखाव खराब है। वहीं, चालक नियमित रूप से यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। ये यात्री उन हजारों अफगानियों में शामिल थे, जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटे हैं। पाकिस्तान ने 2023 में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू की थी और तब से कई लोगों को निर्वासित कर दिया है या उन्हें देश छोड़ने के लिए दबाव डाला है।

इसी दौरान ईरान ने अफगान प्रवासियों के निष्कासन को भी तेज कर दिया। तब से, लाखों अफगान दोनों देशों से अपने घर लौट चुके हैं, जिनमें से कई पाकिस्तान में पैदा हुए थे और दशकों तक वहीं रहकर काम कर चुके थे।

और पढ़े  कर्नाटक: राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मंजूर किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, शिवकुमार की आज दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक

Spread the love
  • Related Posts

    Bengal: अभिषेक बनर्जी के कालीघाट आवास पर फिर पहुंची CID की टीम

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल सीआईडी ने नोटिस जारी कर 1 जून को दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी…


    Spread the love

    डीके शिवकुमार- सबसे अमीर MLA अब बनेंगे कर्नाटक के CM? कभी मिलने जेल तक पहुंचीं सोनिया

    Spread the love

    Spread the love     साल था 2023 और तारीख 10 मई की। कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर सत्ता पर कब्जा जमाया। कांग्रेस की इस जीत का सेहरा…


    Spread the love