टिहरी- CM धामी ने किया घण्टाकर्ण महोत्सव का शुभारंभ, राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने बुधवार को नई टिहरी के गजा में तीन दिवसीय घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा पहुंचकर दीप प्रज्जवलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने गजा चौराहे पर स्थापित राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: चंपावत नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेताओं ने थामा BJP का दामन
  • Related Posts

    हरिद्वार: राम मंदिर, अयोध्या के संतों को पांच कार्यक्षेत्रों में मिलेगा पूर्ण अधिकार, नई धार्मिक समिति गठित

    राम मंदिर में अब सेवा और परंपरा के नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए अयोध्या के संतों को जोड़ते हुए…

    उत्तराखंड: जनगणना के दूसरे चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, 16 से 30 नवंबर तक रहेगी स्वगणना की सुविधा

    जनगणना-2027 के दूसरे चरण में एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना की जाएगी। इसके सफल संचालन के लिए देहरादून नगर निगम सभागार में चार्ज अधिकारियों, सहायक चार्ज…