उत्तराखंड Weather: प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट

प्रदेश में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

वहीं 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिशहोने की भी संभावना जताई गई है।

 

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें

इसके अलावा 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जनपदों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रखने और त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने का आदेश दिया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: चंपावत नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 नेताओं ने थामा BJP का दामन

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। उन्होंने मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

  • Related Posts

    रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

    त्योहारों के दौरान रेलवे योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच भी दो विशेष ट्रेन चलेंगी। मुरादाबाद मंडल के…

    उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

    आगामी कुंभ और विधानसभा की सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इंटेलीजेंस के अधिकारियों की बैठक में राज्य में…