पटना जिला प्रशासन ने दिए आदेश, वर्ग पांच तक के लिए स्कूल बंद, अन्य कक्षा के लिए बदल दिए गए समय

Spread the love

टना जिला प्रशासन ने वर्ग पांच तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही वर्ग 06 से वर्ग-08 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों में भी बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं।

पटना न्यायालय जिला दण्डाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम. ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों सहित निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग पांच तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधि पूर्णरूपेण प्रतिबंधित रहेंगी। साथ ही वर्ग-06 से वर्ग-08 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधि सुबह के 10:30 बजे तक ही संचालित होंगी।

 

पटना न्यायालय जिला दण्डाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस.एम. के आदेशानुसार सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेश देते हुए कहा है कि उनके द्वारा दिए गए आदेश के अनुरूप ही शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। अगर आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। यह आदेश 22 मई से 26 मई तक लागू रहेगा।


Spread the love
और पढ़े  Bihar : ट्रेन में आग की खबर से अफरातफरी, बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली कोसी एक्सप्रेस का ब्रेक पैड जला
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love