रुबियो ने किया एलान: अमेरिका से ₹47 हजार अरब से अधिक का सामान खरीदेगा भारत, मजबूत होगा रणनीतिक गठबंधन

 

 

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा को दुनिया की राजनीति में एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है। दक्षिण एशिया मामलों के जानकार माइकल कुगेलमैन ने इस दौरे को बेहद खास बताया है। उन्होंने कहा कि रुबियो का क्वाड बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आना यह साफ दिखाता है कि ट्रंप सरकार इस संगठन को लेकर गंभीर है और इसे आगे बढ़ाना चाहती है।

कुगेलमैन ने बातचीत में कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए यह एक बड़ा मौका है। बहुत दिनों के बाद मार्को रुबियो जैसा कोई बड़ा अमेरिकी अधिकारी भारत आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस साल के अंत में होने वाली बड़ी बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आ सकते हैं।

 

भारत है सबसे जरूरी साथी- कुगेलमैन
कुगेलमैन के मुताबिक, मार्को रुबियो ने भारत को इस पूरे समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा और अमेरिका के साथ दोस्ती का सबसे मजबूत स्तंभ बताया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में अमेरिकी सरकार भारत को और ज्यादा मजबूत करने के लिए क्या नए कदम उठाती है।

5 साल में करीब 47000 अरब रुपये का बड़ा व्यापार
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अपनी टीम की तारीफ की। रुबियो ने बताया कि उनकी टीम की मेहनत से भारत अगले 5 साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर यानी करीब 48000 अरब रुपये का सामान खरीदने के लिए तैयार हो गया है। इस सौदे के तहत मुख्य रूप से बिजली-ऊर्जा , तकनीक और खेती से जुड़ी चीजों पर काम किया जाएगा। रुबियो ने कहा कि यह टीम राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी जनता के लिए बेहतरीन काम कर रही है।

और पढ़े  टाटा मोटर्स लाएगी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी 'कूनो': एमजी विंडसर ईवी को देगी टक्कर, जानें कब होगी लॉन्च?
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…