Firing: ट्रंप थे व्हाइट हाउस के अंदर, बाहर चलीं गोलियां, सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को किया ढेर

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास शनिवार रात अचानक गोलीबारी से हड़कंप मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस परिसर के नजदीक 17th स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू NW इलाके में करीब 30 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। यह इलाका आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन के पास स्थित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक संदिग्ध बंदूकधारी ने व्हाइट हाउस के बाहर बने सुरक्षा बूथ पर फायरिंग शुरू कर दी, जहां सीक्रेट सर्विस के अधिकारी तैनात थे। जवाबी कार्रवाई में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने भी गोली चलाई, जिसमें संदिग्ध हमलावर घायल हो गया। इस गोलीबारी में एक राहगीर भी घायल हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि किसी सीक्रेट सर्विस अधिकारी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

गोलीबारी के समय व्हाइट हाउस में मौजूद थे ट्रंप
घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। फिलहाल उनके सुरक्षित होने की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि व्हाइट हाउस की छत पर काउंटर स्नाइपर्स को तैनात किया गया, ताकि किसी भी संभावित खतरे से तुरंत निपटा जा सके। घटना के समय सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी थी। इस गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी गई। व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन को तुरंत खाली कराया गया और कुछ समय के लिए लॉकडाउन लागू किया गया। वहां मौजूद पत्रकारों ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनते ही उन्हें प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया।

 

और पढ़े  संजय गुप्ता: नहीं रहे 'कांटे' और 'काबिल' फेम निर्देशक, बाथरूम में मिला शव

सोशल मीडिया पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने दी जानकारी
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्हें 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के पास गोली चलने की सूचना मिली है। यह इलाका व्हाइट हाउस से सिर्फ एक ब्लॉक दूर बताया जा रहा है। एजेंसी ने कहा कि जमीन पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर जानकारी की पुष्टि की जा रही है।

Firing: ट्रंप थे व्हाइट हाउस के अंदर, बाहर चलीं गोलियां, सीक्रेट सर्विस ने संदिग्ध को किया ढेर

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने जारी किया बयान
इस घटना पर एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी गोली चलने की घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, जनता को अपडेट दिया जाएगा।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के संचार कार्यालय ने एक पोस्ट में बताया कि, ‘शनिवार शाम 6 बजे के कुछ ही समय बाद, 17वीं स्ट्रीट और पेनसिल्वेनिया एवेन्यू के इलाके में एक व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकाला और गोलीबारी शुरू कर दी। सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोलीबारी के दौरान एक राहगीर को भी गोली लगी… घटना के समय राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में मौजूद थे’।

 

 

गोलीबारी पर नेताओं ने जताई गहरी चिंता
इस घटना पर कई अमेरिकी नेताओं ने चिंता जताई। सांसद रैंडी फाइन ने सभी की सुरक्षा की प्रार्थना की, जबकि सांसद नैंसी मेस ने कहा कि अमेरिका में राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है और इसे तुरंत रोकने की जरूरत है। हाल के महीनों में व्हाइट हाउस के आसपास सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अप्रैल में राष्ट्रपति ट्रंप पर कथित हमले की कोशिश का मामला भी सामने आया था। इसके अलावा मई की शुरुआत में भी वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट के पास फायरिंग हुई थी, जिसमें एक किशोर घायल हुआ था। शनिवार की ताजा घटना ने अमेरिका की राजधानी में सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

और पढ़े  अमेरिका: फ्लोरिडा में विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास निजी जेट क्रैश, प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत

पिछले महीने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई थी गोलीबारी
यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले महीने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से जुड़ी गोलीबारी का मामला अभी भी चर्चा में है। हाल ही में डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया की अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने उस कथित हमले से जुड़ा वीडियो जारी किया था। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में संदिग्ध कोल टॉमस एलन को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस अधिकारी पर गोली चलाते हुए देखा गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था। वीडियो में आरोपी को घटना से एक दिन पहले होटल इलाके की रेकी करते हुए भी दिखाया गया। अमेरिकी अटॉर्नी टोंड ब्लैंच ने बताया कि आरोपी कोल टॉमस एलन पर तीन संघीय आरोप लगाए गए हैं और एफबीआई के साथ मिलकर मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…