देहरादून: गर्मी के तेवर- दून में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा, मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट

Spread the love

त्तराखंड में गर्मी बीते कुछ दिनों से अपने खूब तेवर दिखा रही है। 20 मई को भी प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून और हरिद्वार के साथ उत्तरकाशी के सीमावर्ती इलाकों में गर्म हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

 

दून में 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा

मैदानी इलाकों के साथ-साथ अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। जहां मई के शुरुआती दिनों में पहाड़ों में मौसम सुहावना बना था, वहीं अब वहां भी दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राजधानी दून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जो इस सीजन के सामान्य तापमान से अधिक माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के कोई खास आसार नजर नहीं आ रहे हैं और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। गर्मी और लू के चलते लोगों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 39.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का अभी तक का सबसे अधिक है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 23.1 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

और पढ़े  बदरीनाथ- चढ़ावा हेराफेरी: CCTV फुटेज में नोटों की गड्डी के साथ दिखा आरोपी कर्मचारी, मोबाइल के नीचे छिपाई थी रकम

Spread the love
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love