चमोली- बारिश से पागल नाले का जल स्तर बढ़ा, मलबा आने से फंसे 100 तीर्थयात्री, पुलिस ने निकाला

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से मंगलवार रात को पागल नाले का जल स्तर बढ़ गया। जिससे बदरीनाथ हाईवे पर मलबा जमा हो गया है। करीब एक घंटे तक यहां हाईवे बाधित रहा। हाईवे बंद होने से पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे करीब 200 श्रद्धालुओं को पीपलकोटी, पाखी, हेलंग और गुलाबकोटी क्षेत्र में ही रोक लिया है।

जबकि पागल नाला के दोनों ओर फंसे लगभग 100 यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि रात करीब सवा नौ बजे बारिश के दौरान पागल नाला में मलबा आ गया, जिससे हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई।

करीब एक घंटे तक जेसीबी मशीन से मलबे का निस्तारण करवाया गया। रात करीब साढ़े दस बजे हाइवे को सुचारु कर दिया गया है। हाइवे के दोनों ओर फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।

और पढ़े  कर्णप्रयाग: चट्टान से फिसलकर अलकनंदा नदी में बहा व्यक्ति, संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा बचाव दल
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…