देहरादून : मेधावी छात्र सम्मान- CM धामी ने छात्रों को दिए कामयाबी के मंत्र, कहा-चुनौती के आगे धैर्य नहीं खोना

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को जीवन में कामयाबी के लिए मंत्र दिए। कहा, कोई भी चुनौती आए धैर्य नहीं खोना है। स्थिर होकर चुनौतियों का मुकाबला करेंगे तो चुनौतियां आकर निकल जाएंगी और सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे।

 

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावियों को बधाई देते हुए कहा, मेरिट में आकर आप भी रोल मॉडल हो गए हैं। छोटी कक्षा के छात्र भी आपके पास आएंगे और पूछेंगे पढ़ने का टाइम टेबल क्या था, कितने घंटे पढ़ते थे, दिनचर्या कैसी रहती थी। मेधावी छात्रों की जिम्मेदारी है कि अपने जूनियर को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

सीएम ने कहा, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने की यह पहल सराहनीय है, जो युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।

 

हमारे समय में मुख्यमंत्री से सम्मान तो दूर मिलने की सिफारिश नहीं होती थी। सम्मान मेहनत व परिश्रम का परिणाम है। मेधावियों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगा।

 सीएम ने मेधावियों को कामयाबी के मंत्र दिए। उन्होंने कहा, बड़े सपने देखा और उसे साकार करने के लिए पूरी लग्न से मेहनत करो।
हर व्यक्ति के अंदर विद्यार्थी जीवन भर रहता है, लेकिन स्कूली विद्यार्थी का जीवन लौटकर नहीं आता है। किसी भी क्षेत्र में जाना है तो मन व शरीर उसी में लगाना है। आधा अधूरा काम नहीं करना है। सफलता पाने में चुनौतियां आए तो धैर्य बना कर सामना करें। बालपन, जवानी व जिंदगानी बार-बार नहीं आती है।
मुख्यमंत्री के अपर सचिव और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि शिक्षा को संस्कार से जोड़ना बेहद जरूरी है। नौकरी पाना या लक्ष्य पाना एक पड़ाव होता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल शिक्षित नहीं है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप लोग जीवन में जितना आगे बढ़ें लेकिन अपनी जड़ों से जरूर जुड़े रहें। जड़ों से जुड़कर हम संस्कृति और सभ्यता का संवर्धन भी करते हैं।
और पढ़े  उत्तराखंड: 18-19 सितंबर को लैंसडौन में रहेंगे सीडीएस और एनएसए, गढ़वाल राइफल्स का करेंगे दौरा
  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…