गुरुग्राम में थार के बाद बलेनो चालक का आतंक: कैब को मारी जोरदार टक्कर, युवक पर चढ़ाने का प्रयास

गुरुग्राम में सड़क पर मनमानी और बेलगाम ड्राइविंग का एक और मामला सामने आया है। कुछ समय पहले शहर में थार से स्टंट और आतंक मचाने की कई घटनाएं सुर्खियों में रही थीं, और अब एक बलेनो कार चालक की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ताजा मामला गुरुग्राम के पॉश इलाके सेक्टर 38 का है, जहां शनिवार रात एक बलेनो चालक ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया।

 

कैब को मारी जोरदार टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, शनिवार की देर रात सेक्टर 38 में बलेनो कार के चालक ने एक कैब (टैक्सी) को जानबूझकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

युवक को कुचलने का प्रयास
हद तो तब हो गई जब आरोपी ने एक युवक के ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ चालक ने युवक को कुचलने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यह खौफनाक वीडियो किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लोग इंटरनेट पर वीडियो शेयर कर गुरुग्राम पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़े  पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद ईरान-खाड़ी देशों की वार्ता टली
  • Related Posts

    मुंबई में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा करीब सुबह 5:20 बजे…

    मक्का समझौते पर सवाल: हूती लड़ाकों की पाकिस्तान-तुर्किये को धमकी- सऊदी अरब का साथ दिया तो अंजाम भुगतना होगा

    यमन के हूती विद्रोहियों ने पाकिस्तान और तुर्किये को सीधी चेतावनी दी है। हूतियों ने कहा है कि अगर इन दोनों देशों ने यमन में सऊदी अरब के साथ मिलकर कोई…