शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Spread the love

रेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में रामपुर जिले के कैमरी थाना क्षेत्र के गांव लखीमपुर भीका निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी ने बताया कि नीतू दूसरे लोगों से भी बात करती थी और उससे शादी की बात को टाल रही थी। इसलिए उसने छह साल पुरानी दोस्ती भूलकर नीतू की हत्या कर दी।

 

दुपट्टे से घोंटा था गला  
शीशगढ़ के मानपुर गांव की 23 वर्षीय नीतू गंगवार का शव शनिवार दोपहर सीबीगंज में झुमका चौराहे से करीब 400 मीटर अंदर खेत में मिला था। दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या की गई थी। शाम ढले शव की पहचान होने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने वारदात के राजफाश के लिए चार टीमें गठित कर दीं। नीतू के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, शहीद गेट के पास रहने वाले उसके मौसा व फरीदपुर स्थित परीक्षा केंद्र के बाहर की सीसी फुटेज से पुलिस ने आरोपी अशोक को चिह्नित कर लिया।

 

आरोपी के पैर में लगी गोली 
रविवार रात 11 बजे एसओजी व सीबीगंज थाना पुलिस ने अशोक को घेर लिया। उसने भागते हुए फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली अशोक के पैर में लग गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पूछताछ में उसने बताया कि मानपुर में नीतू के पिता सोमपाल गंगवार के विद्यालय से उसने हाईस्कूल की पढ़ाई की थी। 

और पढ़े  अयोध्या- आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या प्रदेश में आठवें स्थान पर, लगातार दूसरी बार टॉप-10 में शामिल

नीतू से एकतरफा प्यार करता था अशोक 
वर्ष 2020 से ही उसकी नीतू से दोस्ती थी, लेकिन एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब उसे पता लगा कि नीतू कई और लोगों से बात करती है तो उसे बहुत गुस्सा आया। वह उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। उससे शादी की जिद की। उसने घरवालों से पूछने का बहाना कर टालने की कोशिश की तो अशोक ने नीतू के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। संदेह में कुछ और लोगों से पूछताछ की थी, जो बेकसूर निकले। आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। टालने पर उसने हत्या कर दी।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love