CNG Price- दिल्ली-NCR में 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, जानें अब कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी

Spread the love

म आदमी को एक बार फिर झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के साथ ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में यह 88.70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

 

यह पिछले दो दिनों में सीएनजी की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी है, जिससे वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है। इससे पहले, 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई थी। यह लगातार दूसरी बार है जब दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। 15 मई को सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। बढ़ी हुई कीमतों का असर ऑटो, कैब और निजी वाहन चालकों की जेब पर सीधे तौर पर पड़ने वाला है।

यहां देखें किस शहर में कितने हुए सीएनजी के दाम

क्र.सं. शहर का नाम पुरानी दर (₹/KG) नई दर (₹/KG)
1 दिल्ली ₹79.09/- ₹80.09/-
2 नोएडा ₹87.70 /- ₹88.70/-
3 गाजियाबाद ₹87.70/- ₹88.70/-
4 मुजफ्फरनगर  ₹87.58/- ₹88.58/-
5 मेरठ  ₹87.58/- ₹88.58/-
6 शामली  ₹87.58/- ₹88.58/-
7 गुरुग्राम  ₹84.12/-  ₹85.12/-
8 रेवाड़ी ₹83.70/- ₹84.70/-
9 करनाल ₹83.43/- ₹84.43/-

15 मई को बढ़े थे पेट्रोल और डीजल के दाम
इससे पहले 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए थे। तेल कंपनियों द्वारा तीन रुपये प्रति लीटर की सीधी वृद्धि किए जाने के बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की नई कीमत 97.77 रुपये हो गई है। वहीं, अगर हम डीजल की बात करें, तो दिल्ली में अब एक लीटर डीजल के लिए आम ग्राहकों को 90.67 रुपये की कीमत चुकानी होगी।

और पढ़े  आज संसद में सरकार बनाम विपक्ष,विधेयकों पर सरकार की क्या रहेगी चाल?

 

दिल्ली के अलावा देश के अन्य प्रमुख महानगरों में भी पेट्रोल की कीमतों में बहुत बड़ी तेजी आई है। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 3.29 रुपये बढ़कर अब 108.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये बढ़कर 106.68 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दक्षिण भारत के बड़े शहर चेन्नई की बात करें, तो वहां भी पेट्रोल के दामों में 2.83 रुपये का भारी उछाल आया है और इसकी नई कीमत 103.67 रुपये प्रति लीटर तय कर दी गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    लोकसभा में पेपर लीक पर चर्चा जारी, सरकार से विपक्ष ने पूछे तीखे सवाल,लोकसभा में अखिलेश यादव का सरकार पर तंज

    Spread the love

    Spread the loveसंसद के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। लोकसभा में परीक्षा में सुधारों से जुड़े विधेयक पर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा के लिए आठ घंटे…


    Spread the love

    बाढ़ का कहर: PM मोदी ने सांसदों के साथ की समीक्षा बैठक, विधायकों ने किया 1 महीने का वेतन देने का एलान

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने असम के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त बाढ़ की स्थिति पर राज्य के सांसदों के साथ बैठक की। इसके साथ…


    Spread the love