देहरादून- स्कूल के पीछे चल रहे देह व्यापार रैकेट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, तीन युवतियां कीं रेस्क्यू

कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर में एक स्कूल के पीछे संचालित हो रहे देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पार्षद नंदिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इलाके में संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार, किशननगर स्थित एक स्कूल के पीछे लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत स्थानीय लोगों की ओर से की जा रही थीं। आरोप है कि किराये के मकान में देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था।

सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को रेस्क्यू किया, जबकि मौके से दो आरोपियों आशीष पांडे और जंग बहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कैंट थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले इन लोगों ने किराये का मकान लिया था, जिसमें अवैध गतिविधि संचालित कर रहे थे।

और पढ़े  कांग्रेस सम्मेलन में सरकार पर हमला: हरीश रावत ने किया ओपीएस लागू करने का वादा, बागेश्वर को बताया मायका
  • Related Posts

    हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, अंकिता हत्याकांड में न्याय का मुद्दा उठाया

    रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। कनखल स्थित मठ में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग उठाते हुए…

    रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला

    शहर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिनेशपुर निवासी एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके…