बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद

Spread the love

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने व श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री पहुंचे। वहीं, पूरा यादव परिवार भी मौजूद रहा।

Pictures of Prateek Yadav's last journey

अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को करीब सवा 12 बजे बैकुंठधाम ले जाया गया। इसके पहले प्रतीक की बेटी प्रथमा और उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रतीक को अंतिम विदाई देते समय अपर्णा फूट-फूटकर रो पड़ीं। वहीं, बेटी प्रतीक के पार्थिव शरीर को बार-बार निहारती रही। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा।

 

प्रतीक यादव की हृदयगति रुकन और फेफड़ों में खून का थक्का जमने से मौत हो गई थी। वह अपने घर के किचन में बेसुध हालात में मिले थे। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके अंतिम दर्शन के लिए राजनेता और धर्माचार्य व सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग पहुंचे।

 

प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने के समय अपर्णा यादव मुंबई में थीं। पति की मौत की खबर सुनकर वो लखनऊ पहुंचीं। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर पहुंचे।

 

प्रतीक के शव को अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Pictures of Prateek Yadav's last journey
चाचा शिवपाल सिंह यादव अपने पूरे परिवार के साथ प्रतीक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

Spread the love
और पढ़े  46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
  • Related Posts

    Prateek Yadav- ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के…


    Spread the love

    अब से कुछ देर बाद होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार,यात्रा के लिए फूलों से सजाया गया वाहन

    Spread the love

    Spread the loveसपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज भैंसाकुंड पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया है। कुछ ही…


    Spread the love