आगरा के थाना मंटोला में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि इसके बाद हलाला के नाम पर ससुर के सामने उसे परोस दिया गया। ससुस ने उसके साथ गंदा काम किया इतना ही नहीं देवर ने भी उसकी आबरू लूटी। विवाहिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहेज की मांग
विवाहिता ने बताया कि दहेज में 1 करोड़ रुपये और मर्सडीज कार की मांग पूरी नहीं हाेने पर पति ने 3 बार तलाक बोला। उधर, पति ने भी ससुराल पक्ष पर उधार रुपये नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है।








