यमदूत’ बना डंपर और बिछी लाशें, पहले बाइकों की भिड़ंत, फिर सड़क पर गिरे भाइयों को रौंदा, 3 ने गंवाई जान

Spread the love

रदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार चार लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान संडीला की तरफ से आ रहे डंपर ने चचेरे भाइयों को कुचल दिया।

दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाइक की टक्कर से घायल दो लोगों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। इनमें से एक ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। 

बाल कटवाने और अस्पताल जा रहे थे

कासिमपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पथरौली निवासी पंकज (20) चचेरे भाई अनूप (18) और प्रवीण (25) के साथ बाइक से बाल कटवाने बेहंदर सरेहरी चौराहा जा रहे थे। संडीला की तरफ से मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के तेरिया भवानीपुर निवासी जितेंद्र (40) बाइक से मामी शिव दुलारी को देखने अस्पताल जा रहे थे।

डंपर ने सड़क पर गिरे अनूप और पंकज को कुचल दिया
तभी संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर लईकूखेड़ा गांव के पास दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान संडीला की तरफ से आए डंपर ने सड़क पर गिरे अनूप और पंकज को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

प्रवीण ने रास्ते में तोड़ दिया दम
हादसे में घायल जितेंद्र और प्रवीण को सीएचसी ले जाया गया। यहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय प्रवीण ने रास्ते में दम तोड़ दिया।  घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है।

और पढ़े  मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन,मौत का कारण अभी पता नहीं

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार चालक की तलाश में टीमें जुटी हैं। जांच पूरी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveमुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने…


    Spread the love

    Prateek Yadav- ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के…


    Spread the love