बरेली- दो दिन नो व्हीकल डे: डीएम पैदल दफ्तर जाएंगे, समाधान दिवस में ई-बस से पहुंचेंगे अफसर

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर बरेली के जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने स्कॉर्ट में लगे वाहनों को हटा दिया है। डीएम ने सोमवार और शनिवार को नो-व्हीकल डे घोषित किया है। यानी अफसर दोनों दिन अपने वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। समाधान दिवस में जाने के लिए सभी जिलास्तरीय अधिकारी ई-बस का इस्तेमाल करेंगे।

 

पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल, सोने और खाद्यान्न की खपत घटाने की अपील की थी। सोमवार को प्रधानमंत्री ने फिर इस अपील को दोहराया। इसका असर यह रहा कि बुधवार को जिलाधिकारी ने अपने स्कॉर्ट के दोनों वाहनों को हटा दिया। रोजाना आवास से कार्यालय पैदल आने का फैसला लिया। तय किया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को नो-व्हीकल डे मनाया जाएगा।

इस दिन अधिकारी सरकारी और निजी वाहन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। कार्यालय या तो पैदल आएंगे या साइकिल का इस्तेमाल करेंगे। समाधान दिवस के दिन सभी अधिकारी एक ही ई-बस में संबंधित तहसील जाएंगे और वहां से उसी बस से लौटेंगे। तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ऑनलाइन होगी। इससे डीजल की खपत कम होगी। 

अब स्कॉर्ट में एक ही गाड़ी
शहर विधायक व राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि उनके स्कॉर्ट में दो गाड़ियां थीं, अब एक को हटा दिया है। अब पुलिस की एक ही गाड़ी साथ चलेगी। भागदौड़ कम करने के लिए ऑनलाइन मीटिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्कॉर्ट को हटा दिया
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि उनके स्कॉर्ट में एक वाहन था, जिसे हटा दिया है। अब वह अपने निजी वाहन से ही आवश्यक कार्य होने पर जाएंगे। लखनऊ में होने वाली बैठकें ऑनलाइन होंगी।

और पढ़े  देश के अमीर घरानों में सात UP के, सात समूहों की कुल नेटवर्थ 7.52 लाख करोड़ रुपये

आवश्यक कार्य के लिए करेंगे वाहन का प्रयोग : सांसद
बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि वह पहले से ही एक वाहन से चल रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील को जनआंदोलन बनाने के लिए वह बेहद जरूरी काम के लिए वाहन का इस्तेमाल करेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love