पौड़ी हाईवे पर हादसा: सतपुली के पास सड़क चौड़ीकरण में जुटी जेसीबी 120 मीटर गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

पौड़ी में हाईवे पर सोमवार को सड़क चौड़ीकरण में जुटी जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाध्यक्ष सतपुली अनिल चौहान ने बताया कि हाईवे चौड़ीकरण में जुटी एक जेसीबी दोपहर तीन बजे करीब मल्ली सतपुली के पास 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

दुर्घटना में बाबूराम शर्मा (58) पुत्र बलवीर प्रसाद शर्मा निवासी काशीरामपुर कोटद्वार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ सतपुली ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया।

और पढ़े  हरिद्वार: 18 दिन गंगा स्नान पर ब्रेक, हरकी पैड़ी पर नहीं आएगा पानी, दिल्ली-एनसीआर तक दिखेगा असर, जानें वजह
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…