देहरादून: मंत्री ने तेल बचाने को स्कूटी चलाई, अब जुर्माने की नौबत आई, इस वजह से सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Spread the love

पेट्रोल बचत का संदेश देने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी की पहल दूसरे कारणों से चर्चा में आ गई। हुआ यूं कि कैबिनेट मंत्री जोशी ने गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम से शासकीय वाहन का इस्तेमाल न करते हुए अपने आवास तक स्कूटी से जाने का फैसला किया।

वह जिस स्कूटी पर सवार हुए, उसका इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाणपत्र की अवधि निकल चुकी थी। इसके अलावा स्कूटी के पीछे उनका वाहन भी चल रहा था। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों की बचत की अपील की है। मुख्यमंत्री ने भी यह बात कही थी। ऐसे में कार्यक्रम के बाद स्टाफ के एक व्यक्ति से स्कूटी से घर पहुंचने का फैसला किया था।

 

बाद में जानकारी हुई कि उस स्कूटी का इंश्योरेंस और प्रदूषण की अवधि निकल गई थी। अब जिस स्टाफ की स्कूटी है, उसने एसएसपी को पत्र देते हुए नियम टूटने का जो भी जुर्माना है, लगाने का अनुरोध किया है। वहीं, मंत्री ने कहा कि वह आगे भी छोटी दूरी के लिए दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करेंगे। कहा कि वह लंबी दूरी के लिए वाहनों का इस्तेमाल करेंगे, पर काफिले के वाहनों को कम किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा 104 पर कुछ दिन नहीं मिलेगी मदद, 12 जुलाई तक रहेगी प्रभावित
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love