महाराष्ट्र: पुणे के बारामती में प्रशिक्षण विमान की क्रैश लैंडिंग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Spread the love

हाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद रेडबर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान आपात स्थिति में उतरा। यह घटना प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई।

प्रशिक्षु पायलट की सूझबूझ से नहीं हुआ जानमाल का नुकसान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोजुबावी गांव के उत्तरी हिस्से के ऊपर उड़ान के दौरान विमान का इंजन बंद हो गया, जो मुख्य आवासीय क्षेत्र से करीब 1.5 किलोमीटर दूर था। इसके बावजूद प्रशिक्षु पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को पास के एक गन्ने के खेत में सुरक्षित उतार दिया।

 

पुणे पुलिस ने क्या बताया?
पुणे के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने पीटीआई को बताया कि यह घटना सुबह 8:50 बजे हुई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई। क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान का एक हिस्सा एक बिजली के खम्भे से टकराया और फिर जमीन पर गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

इसके कारण बड़ा हादसा टल गया और जमीन पर किसी को नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, आपात लैंडिंग के बाद प्रशिक्षु पायलट सदमे की स्थिति में बताया जा रहा है।

तकनीकी खराबी के कारण की जांच कर रहे अधिकारी
विमान के उतरते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी अब तकनीकी खराबी के कारणों की जांच कर रहे हैं।

गोजुबावी गांव में पहले हो चुका विमान हादसा
गोजुबावी गांव में इससे पहले भी विमान से जुड़ी एक घटना हो चुकी है, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस विमान में यात्रा कर रहे थे, वह भी इसी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जानकारी के आधार पर जांच जारी है। जांच का मुख्य फोकस इंजन फेल होने और आपात लैंडिंग की परिस्थितियों पर है।


Spread the love
  • Related Posts

    मासूम से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या, ऐसे पकड़ा गया 65 साल का आरोपी

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के पुणे जिला में चार साल की मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में एक बुजुर्ग…


    Spread the love

    90 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मानहानि का मुकदमा, जानें अदालत क्यों बोली- 2046 के बाद करेंगे सुनवाई

    Spread the love

    Spread the loveबॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक मानहानि के मुकदमे को 2046 तक के लिए स्थगित कर दिया। अदालत ने 2017 के इस मुकदमे को दोनों पक्षों के…


    Spread the love