रुपये के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शादी समारोह से लौटते समय मारी गोली

Spread the love

हापुड़ के पिलखुवा में सोमवार देर रात रिलायंस रोड से गालंद जाने वाले मार्ग पर गालंद निवासी प्रॉपर्टी डीलर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में पूर्व प्रधान कालू सिंह के 32 वर्षीय बेटे अतुल को सीने के बीचों-बीच गोली मारी गई।

 

गोली लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन घायल अतुल को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अतुल सोमवार देर रात जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में एक विवाह समारोह से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रिलायंस रोड से गालंद मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, जबकि कुछ पुलिसकर्मी तुरंत गाजियाबाद के लिए रवाना कर दिए गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुराने दोस्तों के बीच चल रहे विवाद के बाद हत्या का शक
प्रारंभिक जांच में मामला रुपयों के लेनदेन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस को शक है कि पुराने दोस्तों के बीच चल रहे विवाद के बाद हत्या की गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ, आरोपी अविनाश शुक्ला ने उगले राज, लेन-देन की जांच तेज
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love