हापुड़ में बवाल:- 20 मिनट तक घरों और दुकानों में तोड़फोड़, छतों से किया पथराव, हुआ लाठीचार्ज

Spread the love

हापुड़ के साठा चौरासी क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती की शोभायात्रा के समापन के बाद गांव देहरा में पुलिस की मौजूदगी में हालात बिगड़ गए। ड्रोन और फोर्स तैनात होने के बावजूद करीब 20 मिनट तक जमकर पथराव हुआ। उपद्रवी घरों की छतों पर चढ़ गए और दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने महिलाओं से अभद्रता और मारपीट का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने मौके से 30 से अधिक बाइकें जब्त की हैं। घटना में एक दरोगा समेत सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस वीडियो और पूछताछ के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर रही है। परंपरा के अनुसार, साठा चौरासी क्षेत्र में तीन मुख्य शोभायात्राएं निकलती हैं। 

Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos

गांव देहरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पगड़ी चढ़ाकर समापन होता है। शनिवार को समापन के बाद गुटका लेने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। भीड़ बेकाबू हो गई और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।

 

मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। पत्थर लगने से एक दरोगा घायल हो गए। कुछ युवक ग्रामीणों की छतों पर चढ़ गए। एक युवक छत से गिरा तो भीड़ ने उसे बुरी तरह पीट दिया। वह गंभीर रूप से घायल है। वायरल वीडियो में युवक खुद को बचाता नजर आ रहा है। कुछ घरों में घुसकर भी तोड़फोड़ की गई।

Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos

देर रात तक डटे रहे अधिकारी 
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एडीजी भानू भास्कर के अलावा डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक सभी अधिकारी धौलाना थाने में डटे रहे। पुलिस जब्त वीडियो और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

और पढ़े  UP: प्रदेश में जानलेवा हुई आंधी-बारिश, अलग-अलग हादसों में 23 मौतें, आज कई जिलों में तूफान-वज्रपात का अलर्ट

 

 

लाठीचार्ज कर खदेड़े उपद्रवी
हंगामा बढ़ने पर गांव देहरा के ग्रामीण भी जुटने लगे। पुलिस ने लाठियां चलाकर उपद्रवियों को खदेड़ा। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान पुलिस का ड्रोन निगरानी कर रहा था, फिर भी बवाल हो गया। कई युवक बाइकें छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर लिए हैं। शोभायात्रा में शामिल लोगों का आरोप है कि हमला सुनियोजित था और छतों पर पहले से पत्थर रखे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर बिंदु पर जांच हो रही है।
Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
एक पक्ष की ओर से आई तहरीर
गांव कंदौला निवासी विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर तीन बजे गांव देहरा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति की दुकान पर कुछ लोगों की कहासुनी हो रही थी।

Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
इसी बीच, कुछ युवकों ने मकानों की छतों से पथराव शुरू कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। गांव के कुछ लोगों ने लाठी डंडों से उन पर हमला बोल दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
अधिकारियों को जिला न छोड़ने के निर्देश
घटना के बाद प्रशासन चौकन्ना है। सूत्रों की मानें तो देर शाम क्षेत्र में इंटरनेट बंद करने की भी योजना थी, लेकिन हालात काबू में होने के कारण ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में मजिस्ट्रेट आदि तैनात किए जा रहे हैं, ताकि आने वाले दिनों में किसी प्रकार का बवाल न हो।

इसके साथ ही जिले के अधिकारियों को अगले आदेश तक जिला न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। डीएम कविता मीना ने बताया कि फिलहाल इंटरनेट बंद करने की कोई योजना नहीं है। हालात नियंत्रण में हैं और हर पहलू पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।
और पढ़े  मथुरा में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 बदमाश, बावरिया गिरोह के थे दोनों सदस्य, 30 लाख का डाला था डाका
हापुड़ में शोभायात्रा के दौरान बवाल, जमकर पथराव
हापुड़ के धौलाना में महाराणा प्रताप जयंती पर साठा चौरासी क्षेत्र में शोभायात्रा में मामूली कहासुनी के बाद भारी बवाल हो गया। आमने-सामने आए दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। कई दुकानों, घरों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
बवाल में दरोगा वरुण कुमार समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया। इलाके में तनाव है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। महाराणा प्रताप जयंती पर हर साल की तरह शोभायात्रा शनिवार दोपहर बुलंदशहर के गुलावठी से शुरू हुई थी। इसमें डीजे के साथ कार व बाइकों से युवाओं की भीड़ मुस्लिम बहुल गांव देहरा में महाराणा प्रताप की बड़ी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने रुकी थी।

Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
यहीं यात्रा का समापन होना था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पास की दुकान पर कुछ सामान लेने गए एक युवक का किसी स्थानीय युवक से टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया।

Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। शोभायात्रा में शामिल युवाओं और छत पर चढ़े ग्रामीणों में पथराव शुरू हो गया। बवाल में सुहेल, हासिम, कामिल, दानिश, औरंगजेब निवासी देहरा व डाहना निवासी रोहित राणा घायल हुए हैं। इनमें सुहेल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Hapur Violence Unrest during religious procession in Hapur heavy stone-pelting ensues See photos
उपद्रवियों की पहचान कर रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर ने बताया कि घटना की वीडियो और लोगों से पूछताछ के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था कायम की गई है। डीएम कविता मीना, एसपी ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर मौजूद थे।

Spread the love
  • Related Posts

    किसी भी साली को न मिले ऐसा दुष्कर्मी जीजा: पहले बनाया हवस का शिकार, शादी हुई तो पति को भेज दी गंदी वीडियो, अब सगाई तुड़वाई

    Spread the love

    Spread the loveअपनी बहन के घर रहने गई एक नाबालिग किशोरी से उसके जीजा द्वारा दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसका जीवन बर्बाद करने का मामला सामने आया है।…


    Spread the love

    UP- कल हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार,पूजा पाल और मनोज पांडेय समेत छह विधायक बन सकते हैं मंत्री

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अहम जानकारी निकलकर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 मई को यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इस मौके…


    Spread the love