Rishikesh: बिजली के पोल में लगी आग,मची अफरा-तफरी, तारों का भारी जंजाल बना मुसीबत

षिकेश के वार्ड नंबर 10 स्थित सदानंद मार्ग पर बिजली के एक पोल में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि पोल पर बिजली और केबल तारों का भारी जंजाल बना हुआ था, जिससे शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बिजली पोलों पर फैले तारों के जंजाल को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए संबंधित विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…