Bihar- दो बच्चों समेत 3 जिंदा जले, किराना दुकान में आग, पूर्वी चंपारण के गांव में मातम

Spread the love

पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड अंतर्गत बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में शुक्रवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल कायम हो गया।

किराना दुकान में अचानक लगी भीषण आग
जानकारी के अनुसार, गांव स्थित एक दो मंजिला होलसेल किराना दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके। हादसे में दो बच्चों और दुकान में काम करने वाले एक स्टाफ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी
आग लगने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती चली गईं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों की संपत्ति जलकर राख
हालांकि तब तक दुकान में रखा भारी मात्रा में किराना सामान, फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि प्रशासन ने जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट होने की बात कही है।

और पढ़े  Bihar: बिहार के छात्रों के लिए CM सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे

गांव में पसरा मातम
घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर,; जानिए …

    Spread the love

    Spread the loveपटना के कंकड़बाग इलाके में शुक्रवार रात ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने पहुंचे बदमाशों ने विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। घटना टेम्पो स्टैंड के पास…


    Spread the love

    Bihar : जहरीली गैस ने बिहार में चार की जान ली, पुराने कुआं से शव निकालने उतरा जवान भी बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveडोभी थाना क्षेत्र के गढ़ करमौनी गांव में खेत की सिंचाई के लिए लगे समरसेबल पंप को ठीक करने पुराने कुएं में उतरे चार ग्रामीणों की संदिग्ध जहरीली…


    Spread the love