तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस जारी,वीसीके ने टीवीके को फंसाया

Spread the love

मिलनाडु में सरकार गठन पर संशय बरकरार है। राज्यपाल भवन की तरफ से अभी भी टीवीके प्रमुख विजय को सरकार बनाने का निमंत्रण नहीं दिया गया है। दरअसल विजय अभी भी बहुमत के आंकड़े से पीछे हैं और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए एक और विधायक के समर्थन की जरूरत है।

 

वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे

वीसीके अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन आज TVK को समर्थन देने के मुद्दे पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

 

विजय और थिरुमावलवन की विचारधारा एक, टीवीके ने वीसीके से मांगा समर्थन

चेन्नई में टीवीके की महिला विंग की राज्य समन्वयक डॉ स्फूर्ति अरुण ने वीसीके से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि विजय अंबेडकर के बड़े समर्थक हैं और सामाजिक न्याय के लिए लड़ रहे हैं। वीसीके नेता थिरुमावलवन भी इसी विचारधारा को मानते हैं।

डॉ स्फूर्ति ने कहा, हमने वीसीके से साथ आने का अनुरोध किया है। इस मुद्दे पर अभी बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की सोच एक जैसी है। अगर वीसीके और टीवीके साथ आते हैं, तो यह एक बहुत मजबूत गठबंधन बनेगा। टीवीके को उम्मीद है कि सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में उन्हें वीसीके का साथ जरूर मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  US-Iran-'अभी पक्का नहीं समझौता', ट्रंप ने ईरान को फिर चेताया, कहा- समझौता पसंद नहीं आएगा तो उनके सिर पर बरसाएंगे बम
  • Related Posts

    कांग्रेस की PM को सलाह: ट्रंप को खुश करना बंद करें, देश हित के खिलाफ व्यापार समझौते पर न करें हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत के दौरे पर आए हैं। इस मौके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री…


    Spread the love

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, PM-राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, कैसा रहा कार्यकाल?

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन ने मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह अल्पसंख्यक कार्य, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य…


    Spread the love