चारधाम यात्रा- तीस लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, GMVN के विश्राम गृहों में अब तक 9 करोड़ की बुकिंग

Spread the love

र्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, बीते वर्ष की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की नया रिकॉर्ड बनाएगी। यात्रा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पंजीकरण कर रहे हैं। यात्रा मार्गों पर जीएमवीएन के विश्राम गृहों में अब तक नौ करोड़ की बुकिंग हो चुकी है।

महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृहों में 16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी। अब तक 9.9 लाख की बुकिंग हो चुकी है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से 30 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।

इनमें नौ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण के लिए registrationandtouristcare.uk.gov.in या TouristCare UK मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, विकासनगर में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा है।

 

यात्रा के दौरान क्यूआर कोड चेकपोस्ट पर स्कैन होगा और बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को वापस भेजा जाएगा। कहा कि 50 साल से अधिक आयु वाले श्रद्धालु हेल्थ स्क्रीनिंग सेंटर पर जांच अवश्य कराएं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया कि धामों में स्वच्छता बनाने में सहयोग करें। धामों की पवित्रता बनाए रखना हम सभी जिम्मेदारी है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवाद से युवाओं को साधेंगे राहुल, 17 जुलाई को आएंगे देहरादून
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    उत्तराखंड: राहुल गांधी के दौरे पर CM धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

    Spread the love

    Spread the loveवरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय आना जाना लगा रहा है। उन्होंने यह…


    Spread the love