डब्ल्यूएचओ: हंता वायरस को लेकर WHO ने 12 देशों को किया अलर्ट

Spread the love

दुनिया भर में बढ़ती चिंता के बीच, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि क्रूज शिप पर फैले संक्रमण से जुड़े हंता वायरस के पांच मामले सामने आए हैं, जबकि तीन अन्य मामलों पर अभी भी शक बना हुआ है। गंभीर सांस संबंधी बीमारी के कुल आठ मामले मिले हैं, जिनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पांच मामलों में एंडीज वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ ने अब उन 12 देशों को सूचित किया है, जिनके नागरिक यात्रा के दौरान पहले ही दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित सुदूर ब्रिटिश क्षेत्र सेंट हेलेना में क्रूज जहाज ‘एमवी होंडियस’ से उतर गए थे।

 

इन 12 देशों में कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, सेंट किट्स एंड नेविस, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, टर्की, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने जिनेवा में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अगर सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े कदम तेजी और सही तरीके से उठाए गए, तो फिलहाल एजेंसी को उम्मीद है कि यह संक्रमण ‘सीमित’ ही रहेगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि कई देशों में यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों की जांच जारी है, इसलिए आगे और मामले सामने आ सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि अर्जेंटीना की लैब्स से करीब 2,500 हंतावायरस टेस्ट किट पांच देशों को भेजी जा रही हैं। ‘एमवी होंडियस’ शिप के डच ऑपरेटर ओशनवाइड एक्सपेडिशन्स ने मीडिया को बताया कि जहाज पर कुल 149 लोग मौजूद हैं। इनमें 23 अलग-अलग देशों के लोग शामिल हैं। इसी बीच ‘एमवी होंडियस’ शिप से अलग किए गए दो संदिग्ध हंतावायरस मरीज स्पेन के कैनेरी द्वीप समूह में एक ग्राउंडेड एयर एंबुलेंस में ही रुके हुए हैं।

और पढ़े  ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

Spread the love
  • Related Posts

    Weather: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveशनिवार को भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में…


    Spread the love

    अब मिलेगा गरिमा के साथ मौत का भी अधिकार, 2 मेडिकल बोर्ड तय करेंगे तो हटेगा लाइफ सपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणा में अब जीवन के अंतिम चरण में इलाज से जुड़े फैसलों के लिए नई कानूनी व्यवस्था लागू होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद…


    Spread the love