ओपनएआई केस- सुनवाई के दौरान जज ने एलन मस्क को लगाई फटकार, कहा- याद रहे, आप वकील नहीं

Spread the love

पनएआई मुकदमे में अदालत ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को कड़ी फटकार लगाई। सुनवाई के दौरान मस्क ने खुद कानूनी दलील देने की कोशिश की। इस पर कैलिफोर्निया की संघीय अदालत की जज इवॉन गोंजालेज रोजर्स ने कहा कि यहां उनकी नहीं, कोर्ट की चलेगी। जज ने सख्त लहजे में कहा कि अदालत की कार्यवाही ऐसे नहीं चलती। सबको याद रहे कि आप वकील नहीं हैं।

 

बीबीसी के अनुसार, ओपनएआई के सह-संस्थापक एलन मस्क ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन पर चैरिटेबल ट्रस्ट के उल्लंघन और अनुचित आर्थिक लाभ हासिल करने का आरोप लगाया है। ओपनएआई का दावा है कि मस्क यह लड़ाई अपनी एआई कंपनी एक्सएआई को फायदा पहुंचाने के लिए लड़ रहे हैं। मस्क ने बाद में माना कि जज की बात सही है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर भी सख्ती
जज रोजर्स ने कोर्ट के भीतर ही नहीं, बल्कि बाहर मस्क की गतिविधियों पर भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने सोशल एक्स पर टिप्पणियों को लेकर फटकार लगाई। मस्क ने एक्स पर ऑल्टमैन को स्कैम ऑल्टमैन कह निशाना बनाया था। जज ने कहा कि मुकदमे की सुनवाई निष्पक्ष तरीके से चलानी है, तो कोर्ट के बाहर बयानबाजी बंद करनी होंगी।

मस्क ने एआई की तुलना हॉलीवुड फिल्म द टर्मिनेटर से की, तो जज ने रोकते हुए कहा, अपनी बात कह चुके हैं, अब बस। इसे जज रोजर्स की उस शैली का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें वह मुकदमे को भावनात्मक या काल्पनिक बहसों से हटाकर केवल कानूनी तथ्यों तक सीमित रखना चाहती हैं। रोजर्स उन जजों में गिनी जाती हैं जिन्होंने तकनीकी कंपनियों से जुड़े कई बड़े और जटिल मामलों की सुनवाई की है। मुकदमे में नौ सदस्यीय जूरी मौजूद है, लेकिन अंतिम फैसला जज रोजर्स को ही लेना है।

और पढ़े  पीओके में चुनाव: विरोध और बहिष्कार की अपील के बावजूद नवाज शरीफ की पार्टी PMLN को बढ़त

Spread the love
  • Related Posts

    Weather: देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveशनिवार को भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में…


    Spread the love

    अब मिलेगा गरिमा के साथ मौत का भी अधिकार, 2 मेडिकल बोर्ड तय करेंगे तो हटेगा लाइफ सपोर्ट

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणा में अब जीवन के अंतिम चरण में इलाज से जुड़े फैसलों के लिए नई कानूनी व्यवस्था लागू होने जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद…


    Spread the love