Weather: उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, राजस्थान – गुजरात में लू, पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना, जानें..

Spread the love

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश लोगों को राहत दे रही है तो कहीं उमस और बढ़ती गर्मी परेशानी बढ़ाने लगी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। वहीं दक्षिण भारत, खासकर केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अगले छह से सात दिनों तक बारिश और भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई के दौरान लू चलने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और दक्षिण केरल तट के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण और कई ट्रफ रेखाओं के कारण देश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। इसके अलावा 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 11 से 13 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड में 8 मई को हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के आसार
उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में 12 मई तक मौसम सक्रिय बना रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में गर्मी और शाम के समय आंधी-बौछारों का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

पूर्वोत्तर में मानसून जैसे हालात, लगातार बरस रहे बादल
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होगी, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।पूर्वोत्तर भारत में मानसून जैसे हालात बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान असम और मेघालय के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। धुबरी में चार सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि शिलांग और चेरापूंजी में करीब एक सेंटीमीटर वर्षा हुई।

बिहार से बंगाल तक सक्रिय रहेगा आंधी-बारिश का दौर
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। बिहार और झारखंड में 10 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में तेज आंधी चल सकती है। कोलकाता, पटना और पूर्णिया समेत कई शहरों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से
राहत मिली है।

और पढ़े  केजरीवाल का केंद्र पर हमला कहा-102 नहीं, ₹82 लीटर हो पेट्रोल', सरकार तेल कंपनियों को दिला रही 'अवैध मुनाफा'

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, केरल-तमिलनाडु पर खास नजर
दक्षिण भारत में बारिश का सबसे ज्यादा असर केरल और तमिलनाडु में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है।केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। तटीय इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों और समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

बारिश के बीच बढ़ेगी उमस, कई हिस्सों में चढ़ेगा पारा
एक ओर बारिश राहत दे रही है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। मध्य भारत में भी तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। गुजरात के राजकोट में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। वहीं हरियाणा के रोहतक में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई गई है। हालांकि फिलहाल देश में लू चलने का कोई बड़ा अनुमान नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ा सकती है।

और पढ़े  राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, अब हल्की बारिश के आसार, कई शहरों में फिर बढ़ा तापमान

Spread the love
  • Related Posts

    आज से भारत-ब्रिटेन एफटीए लागू,99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क, क्या होगा सस्ता?

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे बड़े मुक्त व्यापार…


    Spread the love

    ट्रंप की ईरान में सबकुछ तबाह करने की धमकी,ईरान बातचीत करे नहीं तो कुछ नहीं छोड़ेंगे

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर वापस नहीं लौटा तो अमेरिका अगले हफ्ते से ईरान के बिजली…


    Spread the love