देहरादून- डोईवाला में छुट्टी के बाद लापता हुए 4 बच्चे, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Spread the love

देहरादून के डोईवाला में फतेहपुर स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल के चार बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद से लापता हैं। पुलिस बच्चों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर 1:30 बजे छुट्टी हुई थी। बच्चों को स्कूल बस से घर जाना था, लेकिन वे बस में सवार नहीं हुए। जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। स्कूल प्रशासन ने भी पुष्टि की कि बच्चे बस में नहीं बैठे थे, जिससे हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस टीम बच्चों की खोज में जुट गई। छह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पुलिस बच्चों की तलाश में टीम बनाकर काम कर रही है सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल जा रहा है पूरी सक्रियता के साथ पुलिस टीम बच्चों को खोजने में लगी है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सॉफ्टवेयर डील के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी, कंपनी ने मानहानि और गोपनीय डेटा लीक करने की भी दी शिकायत
  • Related Posts

    नैनीताल- पिकअप से टकराने के बाद पैरापिट से भिड़ी कार, खाई में लटकने से मची अफरा-तफरी,2 लोग घायल

    Spread the love

    Spread the love   नैनीताल हनुमानगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नैनीताल आ रही एक कार चालक को अचानक नींद की झपकी आने से…


    Spread the love

    ऋषिकेश- यूपी के CM योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर यमकेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आज वह पहले महायोगी गुरु…


    Spread the love