हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा: जमानत पाए आरोपियों पर फिर कसेगा शिकंजा, दोबारा खुली फाइलें

नभूलपुरा कांड में जमानत हासिल कर चुके आरोपियों पर एक बार फिर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुलिस ने इन आरोपियों की फाइलों का नए सिरे से अध्ययन शुरू कर दिया है ताकि दंगा और उपद्रव में शामिल लोगों की दोबारा पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके।

 

मामले की जांच अब एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, कोतवाली हल्द्वानी और बनभूलपुरा थाना प्रभारी स्तर पर की जाएगी। सर्विलांस और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को फिर से चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। खास तौर पर जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब की डिफॉल्ट जमानत सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद पुलिस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। गौरतलब है कि 8 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा में हुई हिंसा में नगर निगम और पुलिस के कई अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस की पिस्टल भी छीनी गई थी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था।

और पढ़े  रुड़की: गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने चाकू से काटी खुद की गर्दन, दिनदहाड़े घटना से मची सनसनी, हालत गंभीर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…