ऋषिकेश: श्यामपुर फाटक के पास सड़क हादसा, स्विफ्ट और टेम्पो की जोरदार टक्कर, सात घायल, 1 गंभीर

श्यामपुर फाटक के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो सवार करीब छह से सात यात्री घायल हो गए। इनमें एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल यात्री गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की स्विफ्ट(DL 4C BA 7129) और हरिद्वार नंबर के टेम्पो(UK 14T A 4735) के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और टेम्पो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एम्स भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एक यात्री का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार चालक को मौके पर कथित तौर पर नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: हत्या व आगजनी के दोषी को किया बरी, HC ने कहा- मजबूत संदेह दोषसिद्धि का आधार नहीं
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…